अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी
Type Here to Get Search Results !

अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी

अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी MCQ

अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी, अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी MCQ, apathit gadyansh, apathit gadyansh class 10
अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी
 

निम्नलिखित गद्यांश का ध्यान पूर्वक अवलोकन कीजिए तथा दिए गए प्रश्नों का सही विकल्प चुनिए।

राजस्थान की मिट्टी वीरता की समाधि है। इस मिट्टी पर खड़े होकर भावनाओं को रोक रखना कठिन है। यहां आते ही भावना शील मनुष्य की कल्पना में अनेक तलवारें एक साथ झनकार उठती हैं।

पूर्वजों का रक्त मानो नींद से जाग कर धमनियों में खोलने लगता है तथा भारतीय नारी के बलिदान की गौरव शिखा मनश्चक्षु के सामने साकार हो जाती है। पैर यह सोचकर ठिठकने लगते हैं कि कहीं अगले कदम पर किसी सूरमा की समाधि ना हो। राजस्थान की धरती बलिदान की धरती है। दुर्गादास राठौड़ तथा पन्नाधाय की स्वामिभक्ति इसके कण-कण में व्याप्त है।

apathit gadyansh class 10

आज भी राजस्थान की सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत इसकी मूक साक्षी है। राजस्थान में शरणागत की रक्षा तथा देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान, हम्मीर का प्रण, मीराबाई की आध्यात्मिकता, रामदेव का सांप्रदायिक सद्भाव इसी धरती पर पल्लवित हुए। आज भी राजस्थान की माटी में देशभक्ति की सुगंध आती रहती है। अपने तमाम अभाव और चुनौतियों के बावजूद मानवता के इस पालन क्षेत्र में युवक-युवतियां अपनी ऐतिहासिक विरासत को अपना जीवन धन मानते हैं। राजस्थान की मिट्टी तिलक करने योग्य है। यह आने वाली पीढ़ी को देश भक्ति मानवता तथा पारस्परिक प्रेम का अनवरत संदेश देती रहेगी।

apathit gadyansh

1. स्त्रीलिंग, व्यक्तिवाचक संज्ञा है-





ANSWER= (A) पन्नाधाय
Explain:- 'पन्नाधाय" स्त्रीलिंग, व्यक्तिवाचक संज्ञा है

2. राजस्थान की मिट्टी 'तिलक' करने योग्य है। रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द चुनिए।





ANSWER= (D) टीका
Explain:- 'टीका" रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द है

3. भारतीय नारी के बलिदान की गौरव-शिखा मनश्चक्षु के सामने साकार हो जाती है। रेखांकित पद है-





ANSWER= (C) विशेषण
Explain:- 'विशेषण" रेखांकित भारतीय एक विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है

4. राजस्थान की मिट्टी 'वीरता' की समाधि है। यह रेखांकित पद एक………...है।





ANSWER= (B) भाववाचक संज्ञा
Explain:- 'वीरता' शब्द में भाववाचक संज्ञा है।

5. 'मिट्टी' शब्द का तत्सम रूप क्या होगा?





ANSWER= (B) मृतिका
Explain:- 'मृतिका' शब्द मिट्टी का तत्सम रूप है।

6. यह आने वाली पीढ़ी को देश भक्ति, मानवता तथा परस्पर प्रेम का अनवरत संदेश देती रहेगी। यह वाक्य किस काल का है?





ANSWER= (C) सामान्य भविष्यत्
Explain:- यह आने वाली पीढ़ी को देश भक्ति, मानवता तथा परस्पर प्रेम का अनवरत संदेश देती रहेगी। यह वाक्य 'सामान्य भविष्यत्' काल का है

7. निम्न में से पुल्लिंग एकवचन शब्द कौन सा है?





ANSWER= (B) रक्त
Explain:- निम्न में से 'रक्त' पुल्लिंग एकवचन शब्द कौन सा है

8. 'विरासत' शब्द का क्या अर्थ है-





ANSWER= (D) धरोहर
Explain:- 'विरासत' शब्द का अर्थ 'धरोहर' है

9. निम्न में से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है-





ANSWER= (B) संदेश
Explain:- 'संदेश' शब्द में सम्+देश है

10. 'मनश्चक्षु' शब्द में कौन सी संधि प्रयुक्त है-





ANSWER= (D) विसर्ग संधि
Explain:- मन: + चक्षु=मनश्चक्षु विसर्ग संधि

11. 'सूरमा' शब्द किसका पर्यायवाची है-





ANSWER= (C) वीर
Explain:- 'सूरमा' शब्द वीर शब्द का पर्यायवाची है

12. 'कण-कण में कौन सा समास है-





ANSWER= (A) अव्ययीभाव
Explain:- अव्ययीभाव समास इसका सही उत्तर है

13. सांस्कृतिक शब्द का सही विश्लेषण कौन सा है-





ANSWER= (A) सम्+कृत+इक
Explain:- 'सम्+कृत+इक' सांस्कृतिक शब्द का सही विश्लेषण है

14. निम्न में से किस शब्द में 'इक' प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है-





ANSWER= (D) पुलकित
Explain:- पुलकित शब्द में 'इक' प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है

15. 'शरणागत' का उचित विग्रह है-





ANSWER= (D) शरण को आगत
Explain:- 'शरण को आगत' सही समास विग्रह होगा

 

 ये भी देखें-

अपठित गद्यांश कक्षा 12 with answer MCQ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

mmmm

Ads Area