अपठित गद्यांश कक्षा 12 with answer MCQ
Type Here to Get Search Results !

अपठित गद्यांश कक्षा 12 with answer MCQ

अपठित गद्यांश with answer

apathit gadyansh in hindi, unseen passage in hindi, अपठित गद्यांश with answer, अपठित गद्यांश कक्षा 12 with answer MCQ, अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश


निम्नलिखित गद्यांश का ध्यान पूर्वक अवलोकन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों का सही विकल्प चुनिए:-


हमने अपने को राष्ट्रों में बांट रखा है और प्रत्येक राष्ट्र अपने को स्वतंत्र संप्रभु राज्य के रूप में संव्यूढ़ देखना चाहता है। दो मनुष्य एक ही विचार रखते हैं, एक ही संस्कृति के उपासक हैं, एक को दूसरे से कोई द्वेष नहीं है, फिर भी विभिन्न राष्ट्रों के सदस्य होने के कारण उनके हित टकराते हैं, एक दूसरे से लड़ना पड़ता है, ईगो को दूसरे के बाल बच्चों को भूखा मारना पड़ता है।

व्यक्ति को दास बनाना बुरा समझा जाता है, लेकिन संपूर्ण राष्ट्र को दास बनाना, संपूर्ण राष्ट्र के जीवन को अपनी इच्छा के अनुसार चलाना, समूचे राष्ट्र का शोषण करना बुरा नहीं है। बलात दूसरे के घर का प्रबंध नहीं किया जा सकता, परंतु बलात दूसरे राष्ट्र का शासन किया जा सकता है। राष्ट्रों और राज्यों के परस्पर व्यवहार में सत्य, अहिंसा तथा सहिष्णुता का कोई स्थान नहीं है। जो मनुष्य दूसरे व्यक्ति की यह एक पाई दबा लेना बुरा समझता है, वह राज्य पुरुष के पद से दूसरी राष्ट्र का गला घोंट देना निंद्य(निंदनीय) नहीं मानता।

यह बात श्रेयस्कर नहीं। कुटुंब में व्यक्ति होते हैं, समाज तथा राष्ट्र इसी प्रकार रहें। कुछ बातों में अपना अलग-अलग जीवन भी व्यतीत करें, परंतु सारे मानव समाज की एकता सतत् सामने रहनी चाहिए। युद्ध और कलह समाप्त होना चाहिए। जो राष्ट्र दूसरों की ओर कुदृष्टि से देखें वह राष्ट्र समुदाय से बहिष्कृत और दंडित किया जाना चाहिए। न्याय और सत्य सामूहिक आचरण के आधार पर स्थापित किए जा सकते हैं। मानव संस्कृति अविभाज्य है; कवि, कलाकार, योगी, वैज्ञानिक आदि चाहे वह किसी देश के निवासी हो, मनुष्य समाज-मात्र की विभूति है।

1. "कुटुंब में व्यक्ति होते हैं, समाज में राष्ट्री इसी प्रकार रहें।" रेखांकित शब्द का बहुवचन क्या होगा?





ANSWER= (B) कुटुम्बों
Explain:- कुटुम्ब का बहुवचन "कुटुम्बों" होता है

2. निम्नलिखित में कौनसा शब्द स्त्रीलिंगहै-





ANSWER= (A) इच्छा
Explain:- "इच्छा" स्त्रीलिंग शब्द है

3. मानव संस्कृति एक और अविभाज्य है. योगी, कवि, कलाकार, विज्ञानी, चाहे किसी भी देश के निवासी हों, समाज मात्र की विभूति है. रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है?





ANSWER= (A) सम्पति
Explain:- विभूति शब्द का अर्थ "सम्पति" होता है

4. “कुछ बातों में अपना अलग-अलग ही जीवन विताएं.” यह वाक्य है-





ANSWER= (C) आज्ञार्थक वर्त्तमानकाल
Explain:- उपरोक्त वाक्य में "आज्ञार्थक वर्त्तमानकाल" है

5. निम्नलिखित में से ‘सहिष्णुता’ विपरीतार्थक होगा-





ANSWER= (C) असहिष्णुता
Explain:- सहिष्णुता विलोम शब्द 'असहिष्णुता' होता है

6. ‘पुजारी’ शब्द का समानार्थी है-





ANSWER= (A) उपासक
Explain:- ‘पुजारी’ शब्द का समानार्थी "उपासक" है

7. निम्न में से किस शब्द में ‘वि’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है-





ANSWER= (C) विनोद
Explain:- विनोद शब्द में ‘वि’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है

8. .........एक को दुसरे के बाल-बच्चों को भूखा मरना पड़ता है. रेखांकित सामासिक पद का सही समास विग्रह क्या है?





ANSWER= (C) बच्चों आदि
Explain:- बाल-बच्चों शब्द का समास विग्रह "बच्चों आदि" होगा

 

9. निम्नलिखित शब्दों में से सही अव्यय शब्द है-





ANSWER= (D) परन्तु
Explain:- निम्नलिखित शब्दों में से सही अव्यय शब्द "परन्तु" है

10. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा नहीं है-





ANSWER= (D) शासन
Explain:- "शासन" शब्द व्यक्ति वाचक संज्ञा होता है

11. निम्न में से विसर्ग संधि युक्त शब्द कौनसा है?





ANSWER= (C) वहिष्कृत
Explain:- "वहिष्कृत" शब्द विसर्ग संधि का सही उदाहरण है

12. ‘इत’ प्रत्यय से युक्त विकल्प को चुनिए-





ANSWER= (B) दण्डित
Explain:- "दण्डित" शब्द में "इत" प्रत्ययप्रयुक्त हुआ है

13. ‘मानव’ शब्द का सही संधि विच्छेद कौनसा है?





ANSWER= (A) मनु+अ
Explain:- "मनु+अ" सही विकल्प है

14. निम्न में से तद्भव शब्द है-





ANSWER= (D) घर
Explain:- "घर" तत्सम रूप गृह होता है

15. राष्ट्रों और राज्यों के परस्पर व्यव्हार में सत्य, अहिंसा, और सहिष्णुता का स्थान नहीं है. वाक्य में रेखांकित एक............... है-





ANSWER= (B) भाववाचक संज्ञा
Explain:- "सहिष्णुता" भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

mmmm

Ads Area