वाक्यांश के लिए एक शब्द
Type Here to Get Search Results !

वाक्यांश के लिए एक शब्द

एकल शब्द किसे कहते हैं

आज की इस पोस्ट में हिंदी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण टॉपिक 'वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द' से सम्बंधित जितने भी एकल शब्द थे उन सभी को शामिल किया गया है। इसमें वाक्यांश के लिए एक शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द quiz, वाक्य के लिए एक शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए, वाक्यांश के लिए एक शब्द pdf download, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द in hindi, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 500, जो पुरुष अभिनय करें वाक्यांश के लिए एक शब्द, जो पुरुष अभिनय करे वाक्यांश के लिए एक शब्द, vakya vichar class, एक शब्द के अनेक अर्थ इन हिंदी, जो सबका प्रिय हो का एक शब्द आदि को शामिल किया गया है। आप सभी इसको पूरा जरूर पढ़ें :-

'अ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसके खंड या टुकड़े न किये गये हों - अखंडित
  2. जो खाने योग्य न हो - अखाद्य
  3. जो गिना ना जा सके - अगणित/अनगिनत
  4. जिसके अंदर या पास न पहुँचा जा सके - अगम्य
  5. जिसके पास कुछ भी न हो - अकिंचन
  6. जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो - अक्षम
  7. जिसका खंडन न किया जा सके - अखंडनीय
  8. जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो - अगोचर
  9. दूर तक फैलने वाला अत्यधिक नाशक आग - अग्निकांड
  10. जिसका जन्म पहले हुआ हो - अग्रज
  11. जो किसी देन या पारिश्रमिक मद्धे पहले से ही सोचे - अग्रिम
  12. जो सबके आगे रहता हो - अग्रणी
  13. किसी आदरणीय का स्वागत करने के लिए चलकर कुछ आगे पहुँचना - अगवानी
  14. जिसकी गहराई या थाह का पता न लग सके - अगाध
  15. जो गाये जाने योग्य न हो - अगेय
  16. जो छेदा न जा सके - अछेद्य
  17. जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हुआ हो - अजातशत्रु
  18. जिसे जीता न जा सके - अजेय
  19. जो अंडे से जन्म लेता है - अंडज
  20. किसी कथा के अन्तर्गत आने वाली कोई दूसरी कथा - अंतःकथा
  21. राजभवन के अंदर महिलाओं का निवास - अंतःपुर
  22. मन में आप से उत्पन्न होने वाली प्रेरणा - अंतःप्रेरणा
  23. अंक में सोने वाला - अंकशायी
  24. अंक में स्थान पाया हुआ - अंकस्थ
  25. किसी देश के अन्दर होने वाला या उससे संबंध रखने वाला - अंतर्देशीय
  26. जो किसी वस्तु के अंदर दृढ़तापूर्वक वर्तमान या स्थित है - अंतर्निविष्ट
  27. गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र - अंतेवासी
  28. धरती और आकाश के बीच का स्थान - अंतरिक्ष
  29. मन में होने वाला या स्वाभाविक ज्ञान - अंतर्ज्ञान
  30. अपने अंश या हिस्से के रूप में कुछ देना या किसी कार्य में योग देना - अंशदान
  31. जिसमें काँटे या विघ्न-बाधा न हो - अकंटक
  32. जो कहा न जा सके - अकथनीय
  33. जो कहा न गया हो - अकथित
  34. जो अंतिम (शूद्र) वर्ण में जन्मा हो - अंत्यज
  35. किसी पद्य के अंतिम अक्षर से नया पद्य आंरभ करने का खेल - अंत्याक्षरी
  36. तर्क के बिना मान लिया गया विश्वास - अंधविश्वास
  37. जो कुछ न जानता हो - अज्ञ
  38. वह जो करने या होने वाली बात को पहले से सोचे - अग्रशोची
  39. जो चिंतन करने योग्य न हो - अचिन्त्य
  40. जिसमें चेतना न हो - अचेतन
  41. कोई बात जो बढ़ा-चढ़ाकर कही गयी हो - अतिशयोक्ति
  42. जिसका अनुभव इन्द्रियों द्वारा न हो सकता हो - अतीन्द्रिय
  43. जिसकी तुलना न की जा सके - अतुलनीय
  44. जिसकी थाह का पता न हो सके - अथाह
  45. जो दण्ड पाने योग्य न हो - अदंडनीय
  46. जो न जाना गया हो - अज्ञात
  47. जिसके आने की तिथि (ज्ञात) न हो - अतिथि
  48. वर्षा की अधिकता - अतिवृष्टि
  49. अधिकार में लाया या किया गया या जिसे अधिकार दिया गया - अधिकृत
  50. पर्वत के ऊपर की समतल भूमि - अधित्यका
  51. राज्य के प्रधान शासक द्वारा दिया या निकाला गया आधिकारिक आदेश - अध्यादेश
  52. वह जो विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य करता है - अध्यापक
  53. जो दूर की बात न सोच सके - अदूरदर्शा
  54. जो दिखायी न देता हो - अदृश्य
  55. जो दिये जाने योग्य न हो - अदेय
  56. जिस पर आक्रमण न किया गया हो - अनाक्रांत
  57. जिसका कोई नाथ/मालिक न हो - अनाथ
  58. बिना आयास किये - अनायास
  59. कनिष्ठा और मध्यमा के बीच की उँगली - अनामिका
  60. जिसका कोई/कहीं अंत न होता हो - अनंत
  61. जिसका एक के बिना किसी दूसरे से संबंध न होता हो - अनन्य
  62. जो बात सुनी न गयी हो - अनसुनी
  63. जिस पर कोई नियंत्रण न हो - अनियंत्रित
  64. जो नियमानुकूल न हो - अनियमित
  65. जिसका या जिसके संबंध में कोई निर्णय न हुआ हो - अनिर्णीत
  66. जो वचन या वाणी द्वारा कहा न जा सकता हो - अनिर्वचनीय
  67. वर्षा का न अभाव - अनावृष्टि
  68. जो अपनी जगह से न डिगे - अडिग
  69. आम का बगीचा - अमराई
  70. इन्द्रपुरी की वेश्या - अमरांगना
  71. प्रेम उत्पन्न करने वाला - अनुरंजक
  72. दक्षिण दिशा - अवाची
  73. कुबेर की नगरी - अलकापुरी
  74. किसी के दुःख से दुखी होकर उस पर दया करना - अनुकम्पा
  75. ठहाका लगाकर हँसना - अट्टहास
  76. किसी को भय से बचाने का वचन देना - अभयदान
  77. जो परीक्षा उत्तीर्ण न हुआ हो - अनुत्तीर्ण
  78. जो खाली न जाए - अचूक
  79. जो काव्य, संगीत आदि का रस न ले - अरसिक
  80. आत्मा व परमात्मा का द्वैत न मानने वाला - अद्वैवतवादी
  81. कम वर्षा का होना - अल्पवृष्टि
  82. परस्पर एकदूसरे पर आश्रित - अन्योन्याश्रित
  83. जो दबाया न जा सके - अदम्य
  84. जिसका परिहार करना संभव न हो - अपरिहार्य
  85. जो अश्व पर आरोही (सवार) हो - अश्वारोही
  86. किसी सभा, संस्था का प्रधान - अध्यक्ष
  87. नीचे की ओर मुख किए हुए - अधोमुख
  88. हाथी को हाँकने का लोहे का हुक - अंकुश
  89. जो किसी वस्तु या विषय में आसक्त न हो - अनासक्त
  90. जिसे बुलाया न गया न हो - अनाहूत
  91. किसी के पीछे-पीछे चलने वाला - अनुगामी/अनुयायी
  92. जिस पर अनुग्रह किया गया हो - अनुगृहीत
  93. जिसका जन्म पीछे हुआ हो - अनुज
  94. जिसका निवारण न हो सकता हो - अनिवार्य
  95. जो अनुकरण करने योग्य हो - अनुकरणीय
  96. एक भाषा में कही या लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में कहने या लिखने की क्रिया - अनुवाद
  97. जो नया न हो - अनूतन
  98. किसी और स्थान पर - अन्यत्र
  99. जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो - अन्यमनस्क
  100. जिसकी उपमा न की जा सके - अनुपम
  101. जो किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति आसक्त हो - अनुरक्त
  102. आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना - अपरिग्रह
  103. जो मापा न जा सके - अपरिमेय
  104. जिसका परिहार/त्याग न हो सके - अपरिहार्य
  105. सामान्य या व्यापक नियम के विरुद्ध बात - अपवाद
  106. जिसका अपकार किया गया हो - अपकृत
  107. जो पढ़ा न गया हो - अपठित
  108. दोपहर के बाद का समय - अपराह्न
  109. जो पहले न हो रहा हो या न हुआ हो - अपूर्व
  110. जो पान करने योग्य नहीं है - अपेय
  111. जो अभी प्रकाश में न आया हो या जिसका प्रकाशन न हुआ हो - अप्रकाशित
  112. जो प्रमाण से सिद्ध न हो - अप्रमेय
  113. आवश्यकता या उचित मात्रा से अधिक खर्च करने वाला - अपव्ययी
  114. जिसके अंग दुरस्त न हों - अपांग
  115. जिसके उस पार की वस्तु को न देखा जा सके - अपारदर्शी
  116. जो किसी अल्पवयस्क बच्चे या अनाथ बालक या स्त्री की देखरेख करता हो - अभिभावक
  117. जिस पर अभियोग लगाया गया हो - अभियोगी
  118. जैसा या जो पहले (घटित) न हुआ हो - अभूतपूर्व
  119. जो भेदा या तोड़ा न जा सके - अभेद्य
  120. जिसके लिए कोई बाधा या रोक-टोक न हो - अबाध
  121. पुरुष जो अभिनय करता हो - अभिनेता
  122. स्त्री जो अभिनय करती हो - अभिनेत्री
  123. जो इस लोक में संभव न हो - अलौकिक
  124. जिसका अस्तित्व अल्पकाल तक रहे - अल्पकालिक
  125. जो कम जानता हो - अल्पज्ञ
  126. जो कम बोलने वाला है - अल्पभाषी
  127. कोई काम स्वभाववश करते रहने की क्रिया - अभ्यास
  128. जो कभी न मरे - अमर
  129. छह-छह महीने में एक बार होनेवाला - अर्धवार्षिक
  130. जिसका विवाह न हुआ हो - अविवाहित
  131. बिना वेतन लिये-दिये किया जाने वाला - अवैतनिक
  132. जो विधि या कानून के विरुद्ध हो - अवैध
  133. जो व्यवहार में न लाया गया हो - अव्यवह्नत
  134. जो शोक करने योग्य न हो - अशोच्य
  135. जिसे मारना उचित न हो - अवध्य
  136. जिसका वर्णन न हो सकता हो - अवर्ण्य
  137. जो अवश्य होने वाला हो - अवश्यंभावी
  138. जिसमें सामर्थ्य न हो - असमर्थ
  139. जो नहीं हो सकता - असंभव
  140. जिस (रोग) का ठीक होना कठिन हो - असाध्य
  141. जो (स्त्री) सूर्य भी नहीं देख पाती - असूर्ययश्मा
  142. चांद्रमास के किसी पक्ष की आठवीं तिथि - अष्टमी
  143. जो नहीं हो सकता - असंभव
  144. जिसकी कल्पना न की जा सके - अकल्पनीय
  145. जो इंद्रियों से परे हो - इन्द्रियातीत/अगोचर
  146. जो विधान के विपरीत हो - अवैधानिक
  147. जो संविधान के प्रतिकूल हो - असंवैधानिक
  148. अहंकारपूर्वक अपने को सबसे बढ़कर समझना - अहंमन्यता
  149. जिसमें किसी का कोई हेतु या कारण न हो - अहैतुक
  150. जिसकी जन्म नहीं होता - अजन्मा/अज
  151. ऐसे स्थान पर निवास करना जो किसी को ज्ञात न हो - अज्ञातवास
  152. जो दो जातियों के बीच में हो - अंतर्जातीय
  153. जो क्षय न हो सके - अक्षय
  154. जो मनुष्य के लिए उचित न हो - अमानुषिक
  155. जो बीत चुका है - बतीत
  156. जो पहले कभी नहीं सुना गया - अश्रुतपूर्व
  157. जो अपनी बात न टले - अटल
  158. देहरी पर रंगों से बनाई गई चित्रकारी - अल्पना/रंगोली
  159. जिसे प्राप्त नहीं किया जा सके - अप्राप्य
  160. उक्ति या कला - अनुश्रुति
  161. जिसका कोई निश्चित घर न हो - अनिकेत
  162. जिसकी अपेक्षा (उम्मीद) हो - अपेक्षित
  163. जिसका उच्चारण न किया जा सके - अनुच्चरित
  164. कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता - अनुदान
  165. जिसकी अनुभव किया गया हो - अनुभूत
  166. अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव - अविवेक
  167. जिसे काटा न जा सके - अकाट्य
  168. जिसकी सीमा न हो - असीम
  169. जो सबके मन की बात जानता हो - अंतर्यामी
  170. जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो - अभिजात/कुलीन
  171. जिसका विभाजन न किया जा सके - अविभाजित
  172. वह स्त्री जिसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया हो - अध्यूढ़ा
  173. विधानमण्डल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि - अधिनियम
  174. जहाँ मन, वाणी और इन्द्रियाँ नहीं पहुँच सके - अवाङ्मनसागोचर
  175. उचित से कम मूल्य लगाना - अवमूल्यन
  176. अविवाहित महिला - अनूढ़ा

'आ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जो बहुत क्रूर स्वभाव वाला हो - आततायी
  2. जो मृत्यु के समीप हो - आसन्नमृत्यु/मरणासन्न
  3. बालक से लेकर वृद्ध तक - आबालवृद्ध
  4. जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हो - आजानुबाहु
  5. जो जन्म लेते ही मर जाए - आदण्डपात
  6. जिसे विश्वास या दिलासा दिलाया गाया हो - आश्वस्त
  7. आशा से बहुत अधिक - आशातीत
  8. वह कवि जो तत्काल कविता कर डालता है - आशुकवि
  9. जो अपनी हत्या कर लेता है - आत्मघाती
  10. अपने आप को किसी के हाथ सौंपना या समर्पित करना - आत्मसमर्पण
  11. दूसरों के (सुख के) लिए अपने सुखों का त्याग - आत्मोत्सर्ग
  12. अग्नि से संबधित या आग का - आग्नेय
  13. पूरे जीवन में - आजीवन
  14. जिस पर किसी का आतंक छाया हो - आतंकित
  15. आदि से लेकर अंत तक - आद्योपान्त
  16. जो अपने परों पर खड़ा हो - आत्मनिर्भर
  17. जो आदर करने योग्य हो - आदरणीय
  18. वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो - आगमिस्यत पतिका
  19. श्रद्धा से जल पीना - आचमन
  20. ईश्वर में विश्वास रखने वाला - आस्तिक
  21. ऋषि की कही गई बात या कथन - आर्ष
  22. आढ़त का व्यापार करने वाला - आढ़तिया
  23. घर के सामने का मंच - आलिन्द
  24. भारतवर्ष का उत्तरीभाग - आर्यावर्त
  25. वह बात जो आकाश से सुनाई पड़ने वाली समझी जाती हैं - आकाशवाणी
  26. जिस पर आक्रमण हो - आक्रान्त
  27. आक्रमण करने वाला - आक्रामक
  28. वह जिसका पति परदेश से लौटा हो - आगत पतिका
  29. आँतों में होने वाला - आंत्रिक
  30. अकस्मात् या एकाएक घटित होने वाला - आकस्मिक
  31. आकाश को चूमने वाला - आकाशचुंबी
  32. अतिथि की सेवा करने वाला - आतिथेयी
  33. एक देश द्वारा दूसरे देशों से वस्तुओं का मँगाया जाना - आयात
  34. वह जो दूसरे देशों से वस्तुओं का आयात करता हो - आयातक
  35. जिसकी कामनाएँ पूरी हो पूरी गई हों - आप्रकाश
  36. आभार मानने वाला - आभारी
  37. जो किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण-दोष की आलोचना करता हो - आलोचक
  38. जो आलोचना के योग्य हो - आलोच्य
  39. किसी अवधि से संबंध रखने वाला -आवधिक
  40. आयोजन करने वाला व्यक्ति - आयोजक
  41. धन से संबंध रखने वाला - आर्थिक
  42. वह क्लर्क जो आशुलिपि (शार्ट हैंड) जानता है - आशुलिपिक
  43. अधिकारपूर्वक कहा गया या किया गया - आधिकारिक
  44. दैव अथवा प्रकृति द्वारा होने वाला (दुःख) - आधिदैविक
  45. भूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुःख) - आधिभौतिक
  46. यह सिद्धान्त कि मनुष्य को सदा किन्हीं आदर्शो का पालन करते रहना चाहिए - आदर्शवाद
  47. किसी मत का सर्वप्रथम प्रवर्तन करने वाला - आदि प्रवर्तक
  48. किसी देश के वे निवासी जो बहुत पहले से वहॉं रहते आ रहे हैं - आदिवासी
  49. जो किसी वंश में बराबर चलता आया है - आनुवंशिक
  50. अपराधों से संबंधित - आपराधिक
  51. पैर से लेकर सिर तक - आपादमस्तक
  52. किसी वस्तु को आधुनिक रूप देने की क्रिया - आधुनिकीकरण
  53. आत्मा और ईश्वर से संबंध रखने वाला - आध्यात्मिक
  54. मरते दम तक - आमरण
  55. प्राणियांं के पेट की वह थैली जिसमें भोजन पचता है - आमाशय

'इ' व 'ई' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा - ईशान
  2. इस लोक से संबंधित - इहलौकिक/ऐहिक
  3. प्रायः वर्षा ऋतु में आकाश में दिखायी देने वाले सात रंगों वाले धनुष - इंद्रधनुष
  4. इंद्रियों को वश में रखने वाला - इंद्रियजित
  5. इमारत के लिए या इमारत से संबंधित - इमारती
  6. अपनी इच्छा के अनुसार सब काम करने वाला - इच्छाचारी
  7. किसी चीज या बात की इच्छा रखने वाला - इच्छुक
  8. जिसकी ईप्सा या इच्छा ही गई हो - ईप्सित
  9. इंद्रियों पर किया जाने वाला वश - इंद्रियानिग्रह
  10. जो इंद्रियों की पहुँच से बाहर हों - इंद्रियातीत
  11. नीले रंग का कमल - इन्दीवर
  12. किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत - इतिवृत्त
  13. किसी देश या समाज के सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का क्रमबद्ध विवरण- इतिहास
  14. इतिहास का जानकार - इतिहासज्ञ
  15. जो दूसरों की उन्नति देखकर जलता हो - ईर्ष्यालु

'उ' व 'ऊ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. बीज से जन्म लेने वाला - उद्भिज
  2. उत्तर दिशा - उदीची
  3. वह हँसी जिसमें अपमान का भाव हो - उपहास
  4. जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत
  5. पर्वत के नीचे की समतल भूमि - उपत्यका
  6. जिसका मन उदार हो - उदारमना
  7. जिसका ह्नदय उदार हो - उदारह्नदय
  8. ऊपर आने वाला श्वास - उच्छ्वास
  9. ऊपर की ओर उछाला या फेंका हुआ - उत्क्षिप्त
  10. जिसका उल्लेख करना आवश्यक हो - उल्लेखनीय
  11. जिससे उपमी दी जाए - उपमान
  12. वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो - उत्पाद
  13. सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है - उदयाचल
  14. खाने से बचा हुआ जूठा भोजन - उच्छिष्ट
  15. किसी के हट जाने के बाद उसकी संपत्ति या पद ग्रहण करने वाला व्यक्ति - उत्तराधिकारी
  16. तिनकों से बना घर - उटज
  17. इन्द्र का घोड़ा - उच्चैःश्रवा
  18. जो भूमि उपजाऊ हो - उर्वरा
  19. सूर्योदय से पहले का समय - उषाकाल
  20. जिससे बढ़कर ऊँचा कोई न हो - उच्चतम
  21. जो छाती के बल चलता हो - उरग(सर्प)
  22. जिसकी उपमा दी जाए - उपमेय
  23. बहुत आगे बढ़ जाने की आकांक्षा - उच्चाकांक्षा
  24. जिस पर किसी काम का उत्तरदायित्व हो - उत्तरदायी
  25. ऊपर की ओर जाने वाला - ऊर्ध्वगामी
  26. जिस भूमि में कुछ उत्पन्न न होता हो - ऊसर
  27. विचारों का ऐसा प्रवाह जिसमें कोई निष्कर्ष न निकले - ऊहापोह

'ए' व 'ऐ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसका संबंध किसी एक देश से हो - एकदेशीय
  2. जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो - ऐच्छिक
  3. इन्द्र का हाथी - ऐरावत
  4. जिसका चित्त एकाग्रित हो - एकाग्रचित
  5. इतिहास से संबंधित - ऐतिहासिक
  6. इस लोक से संबंध रखने वाला - ऐहलौकिक
  7. जो दिन में एक बार भोजन करता हो - एकाहारी
  8. इंद्रियों से संबंधित - ऐंद्रिक
  9. किसी एक पक्ष से संबंध रखने वाला - एकपक्षीय
  10. चांद्रमास के किसी पक्ष की ग्यारहवीं तिथि - एकादशी
  11. किसी वस्तु के क्रय-विक्रय का अकेला अधिकार - एकाधिकार
  12. इन्द्रजाल करने वाला - ऐन्द्रजालिक

'ओ' व 'औ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. परब्रह्म का सूचक ओं शब्द - ओंकार
  2. आड़ या परदे के लिए रथ या पालकी को ढकने वाला कपड़ा - ओहार
  3. जिसका संबंध उपनिवेश या उपनिवेशों से है - औपनिवेशिक
  4. अपनी विवाहिता पत्नी से उत्पन्न (पुत्र) - औरस
  5. जिसका संबंध उपन्यास से हो - औपन्यासिक
  6. उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होनेवाला - औपचारिक
  7. जो उपनिषदों से संबंधित हो - औपनिषदिक
  8. साँप बिच्छू के जहर या भूतप्रेत के भय को मंत्रो से झाड़ने वाला - ओझा
  9. जिसका उच्चारण ओष्ठ से हो - ओष्ठ्य

'क' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ
  2. उपकार को न मानने वाला - कृतघ्न
  3. हाथी का बच्चा - कलभ
  4. जिसे यह न पता हो कि क्या करूँ और क्या न करूँ - किंकर्तव्यविमूढ़
  5. जो कर्तव्य के च्युत हो गया है - कर्तव्यच्युत
  6. अमावस्या की रात - कुहू
  7. इस्लाम पर विश्वास न करने वाला - काफिर
  8. वृक्ष, लता, फूलों से घिरा हुआ कोई सुन्दर स्थान - कुंज
  9. जिस नारी की बोली कठोर हो - कर्कशा
  10. जो पुरुषत्वहीन हो - क्लीव
  11. जो पुरुष कविता लिखता हो - कवि
  12. जो स्त्री कविता लिखती हो - कवयित्री
  13. जो बर्तन बेचने का काम करे - कसेरा
  14. ईश्वर या स्वर्ग का खजाँची - कुबेर
  15. जो कला जानता हो - कलाविद्
  16. विष्णु की गदा - कौमोदगी
  17. शिव की जटाएँ - पर्द
  18. जो कल्पना से परे हो - कल्पनातीत
  19. जो खरीद/मोल लिया गया हो - क्रित
  20. तांत्रिक जो अपने हाथ में कपाल लिए रहते हैं - कापालिक
  21. सिर के बालों को सँवारने का काम - केश विन्यास
  22. श्रृंगारिक वासनाओं के प्रति आकर्षित - कामुक
  23. चरों युगों में चौथा कलह का युग - कलयुग
  24. सारे शरीर की हड्डियों का ढाँचा - कंकाल
  25. काँटों या बाधाओं से भरा हुआ - कंटकाकीर्ण
  26. पद, वय आदि के विचार से औरों की अपेक्षा छोटा - कनिष्ठ
  27. कान का नीचे लटकता हुआ कोमल भाग - कर्णपाली
  28. बहुत काम करते रहने वाला - कर्मठ
  29. जो किए जाने या करने योग्य हो - करणीय
  30. जो दुःख या भय से पीड़ित हो - कातर
  31. जिसका प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो - कृतार्थ
  32. जो केन्द्र की ओर उन्मुख होता हो - केन्द्राभिमुख
  33. जो केन्द्र से हटकर दूर जाता हो - केन्द्रापसारी
  34. किसी विचार/निर्णय को कार्यरूप देना - कार्यान्वयन
  35. जो कहा गया है - कथित
  36. जिसने काई कसूर किया हो - कसूरवार
  37. कारागार से संबंध रखने वाला - कारागारिक
  38. कार्य करने वाला व्यक्ति - कार्यकर्त्ता
  39. किन्हीं निश्चित कार्यां के निवार्ह के लिए बनाई गई समिति - कार्यसमिति
  40. जिसकी अब कीर्ति शेष रह गयी हो - कार्तिशेष
  41. जिस लड़की का विवाह न हुआ हो - कुमारी
  42. अँधेरी रातों वाला पखवाड़ा - कृष्ण पक्ष
  43. जिसकी उत्पत्ति स्वभावगत न हो - कृत्रिम
  44. फूल जो अभी खिला न हो - कली
  45. नियमविरुद्ध या निंदनीय कार्य करने वालों की सूची - कालीसूची
  46. वह बात जो जन साधारण में चलती आ रही है - किंवदन्ती/जनश्रुति
  47. अपने ही कुल का नाश करने वाला व्यक्ति - कुलांगार
  48. जिसकी बुद्धि कुश की नोक के समान नुकीली हो - कुशाग्रबुद्धि
  49. व्यक्ति जिसका ज्ञान अपने तक ही सीमित हो - कूपमडूंक
  50. सुन्दर और बड़े बालों वाली (स्त्री) - केशिनी
  51. जो अच्छे या ऊँचे कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
  52. ठीक अपने क्रम से आया हुआ - क्रमागत
  53. क्षण भर में नष्ट होने वाला - क्षणभंगुर
  54. जिसका हाथ बहुत तेज चलता हो - क्षिप्रहस्त
  55. जो क्षमा पाने के योग्य हो - क्षम्य
  56. जहाँ धरती और आकाश मिले हुए दिखाईं दें - क्षितिज
  57. भूख से पीड़ित - क्षुधार्तु
  58. किसी ग्रन्थ में अन्य व्यक्ति द्वारा जोड़ा गया भाग - क्षेपक
  59. पूर्व में हुई हानि की भरपाई - क्षतिपूर्ति

'ख' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसका कोई हिस्सा टूटकर अलग हो गया हो - खंडित
  2. ऐसा जो अन्दर से खाली हो - खोखला
  3. जो खाने योग्य हो - खाद्य/खाद्यान्न
  4. वह स्त्री जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रातः उसके पास आये - खण्डिता
  5. ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र पूरा ढक जाता है - खग्रास
  6. आकाशीय पिण्डों का विवेचन करने वाला - खगोलशास़्त्री
  7. किसी के घर की होने वाली तलाशी - खानातलाशी

'ग' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. रात और संध्या के बीच का समय - गोधूलि
  2. जो ग्रहण करने योग्य हो - ग्राह्य
  3. जो किसी की गद्दी पर बैठा हो - गद्दीनशीन
  4. जो बीत चुका हो - गत
  5. जो छिपाने योग्य हो - गोपनीय
  6. जो गाया जा सके - गेय
  7. अशिष्ट व्यवहार करता हो - गंवार
  8. बहुत गप्पे हाँकने वाला - गपोड़िया
  9. वह नाटक जिसमें गीत अधिक हों - गीतिरूपक/गीतिनाट्य
  10. वह स्त्री जिसके पेट में बच्चा हो - गर्भवती
  11. पहले से चली आ रही परंपरा का अनुपालन करने वाला - गतानुगतिक
  12. गुप्त रूप से घूमकर सूचना देने वाला - गुप्तचर
  13. हर पदार्थ को अपनी ओर आकृष्ट करने वाली गुरुत्व शक्ति - गुरुत्वाकर्षण
  14. गगन को चूमने वाला - गगनचुंबी
  15. गायों को पालने और रखने का स्थान - गोशाला
  16. जिस पशु के पेट में बच्चा हो - गाभिन
  17. गंगा और यमुना के जल के मेल के दो तरह के रंग का - गंगा-जमुनी
  18. गणित शास्त्र का जानकार - गणितज्ञ
  19. जो कुछ भी बोल न सके - गूँगा
  20. घर या देश के अन्दर की आपस के लोगों या दलों की लड़ाई - गृहयुद्ध
  21. जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा हो सके - गोचर
  22. शीघ्र न पचने वाला भोजन - गरिष्ठ
  23. नींद पर विजय प्राप्त करने वाला - गुडाकेश
  24. गंगा का पुत्र - गांगेय
  25. जहाँ से गंगा का उद्गम होता है - गंगोत्री
  26. गृह बसाकर रहने वाला - गृहस्थ
  27. नये बनवाये घर में पहले-पहल होने वाला प्रवेश - गृहप्रवेश
  28. गाँव से संबंधित - ग्रामीण

'घ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. बहुत-सी घटनाओं का सिलसिला - घटनावली
  2. जिसकी घोषणा की गयी हो - घोषित
  3. घास खोदकर जीवननिर्वाह करने वाला - घसियारा
  4. जिसे देखकर घृणा उत्पन्न होती हो - घृणित
  5. घृणा किये जाने योग्य - घृण्य
  6. वह व्यक्ति जो दूसरों के घरों में फूट डालता हो - घरफोड़ा
  7. घूस लेने वाला - घूसखोर
  8. किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया - घेराबन्दी
  9. सार्वजनिक रूप से दी गई सूचना - घोषणा

'च' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसके मस्तक पर चन्द्रमा हो - चन्द्रमौलि
  2. जिनके चार पैर होते हैं - चतुष्पद
  3. वह मास जो चन्द्रमा की गति के अनुसार गिना जाता है - चंद्रमास
  4. जिसका चिंतन या जिसकी चिंता करना उचित हो - चिंतनीय
  5. चित्त को चुराने वाला - चित्तचोर
  6. जिस सेना में हाथी, घोड़े, रथी और पैदल हो - चतुरंगिणी
  7. कुबेर का बगीचा - चैत्ररथ
  8. जिसके चूड़ पर चन्द्र हो - चन्द्रचूड़
  9. जो चन्द्र धारण करता हो - चंद्रधारी
  10. अधिकार प्राप्त व्यक्तियों का समूह जो किसी चयन मंडल में बैठता हो - चयनक
  11. ब्याज का वह प्रकार जिसमें मूल के ब्याज पर भी ब्याज लगता है - चक्रवृद्धि
  12. कमल के समान चरण - चरणकमल
  13. चिरकाल तक जीवित रहने वाला - चिरंजीवी
  14. कार्य करने की इच्छा - चिकीर्षा
  15. जो देर तक स्मरण के योग्य हो - चिरस्मरणीय
  16. चंद्रमा की वह स्थिति जब उस पर पृथ्वी की छाया पड़ने से उसका कुछ या पूरा भाग दिखाई नहीं देता - चंद्रग्रहण
  17. चक्र के रूप में घूमती हुई चलने वाली हवा - चक्रवात
  18. जो चर्चा का विषय हो - चर्चित
  19. किसी वस्तु का चौथा भाग - चतुर्थांश
  20. चार वेदों को जानने वाला - चतुर्वेदी
  21. जिसके शिखर पर चंद्र हो - चंद्रशेखर
  22. गद्य और पद्य की सम्मिलित रचना - चम्पू
  23. जो आँखों से संबंधित हो - चाक्षुष
  24. जो अपने स्थान से डिग गया हो - च्युत
  25. जिस पर चिह्न लगाया गया हो - चिह्नित
  26. जिसकी चिकित्सा की जा सके - चिकित्सक
  27. किसी को चेताने के लिए कही जाने वाली बात - चेतावनी
  28. चिरकाल तक बना रहने वाला - चिरस्थायी
  29. जिसके हाथ में चक्र है - चक्रपाणि
  30. जिस (देवता) की चार भुजाएँ हैं - चतुर्भुज

'छ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. कमचारी आदि को छाँटकर निकाल देने का काम - छँटनी
  2. छात्र-छात्राओं के रहने का स्थान - छात्रावास
  3. जहाँ किताबें छपती हैं - छापाखाना
  4. दूसरों के छिद्र खोजने वाला - छिद्रान्वेषी
  5. छिपकर आक्रमण करने वाला - छापामार दल
  6. छः महीने का समय - छमाही
  7. अकस्मात कहीं भी आकर छापा मारने वाला - छापामार
  8. जो गुप्त रूप से निवास कर रहा है - छद्मवासी
  9. सेना के ठहरने का स्थान - छावनी
  10. किसी काम या व्यक्ति में छिद्रों, त्रुटियों व दोषों को ढूँढ़ने का काम - छिद्रान्वेषण
  11. पत्थर को गढ़ने वाला औजार - छैनी

'ज' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जानने की इच्छा - जिज्ञासा
  2. ग्रहण करने की इच्छा - जिघृक्षा
  3. जो जरायु (गर्भ की थैली) से जन्म लेता है - जरायुज
  4. जल में जन्म लेने वाला - जलज
  5. इंद्रियों को जीतने वाला - जितेन्द्रिय
  6. पेट में लगने वाली आग - जठराग्नि
  7. जानने का इच्छुक - जिज्ञासु
  8. जो जन्म से ही अंधा है - जन्मान्ध
  9. महात्मा बुद्ध के पूर्वजन्म की कथाएँ - जातक
  10. जल लेने के बदले में दिया जाने वाला टैक्स - जलकर
  11. जिसे ज्ञान प्राप्त करने की प्यास हो - ज्ञानपिपासु
  12. जिसे जानना आवश्यक हो - ज्ञेय
  13. जो वृद्ध होने से जर्जर हो गया हो - जराजीर्ण
  14. स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है - जलडमरुमध्य
  15. पति के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के संसर्ग से उत्पन्न संतान - जारज
  16. जो यान जल में चलता है - जलयान
  17. जनता द्वारा संचालित शासन - जनतंत्र
  18. किसी के संपूर्ण जीवन के कार्यां का विवरण - जीवनचरित
  19. अपनी इज्जत को बचाने के लिए किया गया अग्नि प्रवेश - जौहर
  20. जान से मारने की इच्छा - जिघांसा
  21. भोजन करने की इच्छा - जिघत्सा
  22. इन्द्र का पुत्र - जयन्त
  23. जीवित रहने की इच्छा - जिजीविषा
  24. जीतने की इच्छा रखने वाला - जिगीषु
  25. जन्म से सौ वर्ष का समय - जन्मशती

'झ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. झूठ बोलने वाला - झूठा
  2. झींझीं की तेज आवाज करने वाला कीड़ा - झींगुर
  3. वह कपड़ा जिससे कोई चीज झाड़ी जाए - झाड़न
  4. वर्षा सहित तेज हवा - झंझावत
  5. बहुत गहरा और बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय - झील
  6. जिसके लंबे-लंबे बिखरे बाल हों - झबरा
  7. काँटेदार झाड़ियों का समूह - झाड़झंखाड़
  8. अपनी धुन (झक) में मस्त रहने वाला - झक्की
  9. झमेला करने वाला - झमेलिया

'ट' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. लगातार घंटा बजने से होने वाला टन-टन शब्द - टनाटन
  2. सिक्के ढालने का कारखाना - टकसाल
  3. अधिक देर तक रहने वाला या चलने वाला - टिकाऊ
  4. किराये पर चलने वाली मोटरगाड़ी - टैक्सी
  5. टाइप करने की कला - टंकण
  6. चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग - टापू
  7. किसी ग्रन्थ या रचना की टीका करने वाला - टीकाकार
  8. मूल बातों को संक्षेप में लिखना - टिप्पणी

'ठ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. ठेका लेने वाला - ठेकेदार
  2. दिनरात ठाढ़े (खड़े) रहने वाले साधु - ठाढ़ेश्वरी
  3. ठगों का मोदक जिसमें बेहोश करने की चीज मिली रहती है - ठगमोदक
  4. जो छोटे कद का हो - ठिगना
  5. ठनठन की आवाज - ठनकार
  6. ठूसकर भरा हुआ - ठसाठस

'ठ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. ड्योढ़ी पर रहने वाला पहरेदार - ड्योढ़ीदार
  2. पत्रों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुँचाने वाली सेवा - डाक सेवा
  3. डाका मारने वाला - डकैत
  4. घर-घर जाकर लोगों की डाक पहुँचाने वाला कर्मचारी - डाकिया
  5. डंडी मारने वाला - डंडीमार
  6. डफली बजाने वाला - डफालची/डफाली

'ढ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. ढालने का काम - ढलाई
  2. ढोलक बजाने वाला - ढोलकिया
  3. ढीला होने का भाव - ढिलाई
  4. ढिंढोरा पीटने वाला - ढिंढोरिया
  5. जिसमें ढाल हो - ढालू/ढालवाँ
  6. ढोंग रचने वाला - ढोंगी

'त' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. अध्यात्म के तत्त्वों को जानने वाला - तत्त्वज्ञ
  2. उसी समय का - तत्कालीन
  3. किसी पद अथवा सेवा से मुक्ति का पत्र - त्यागपत्र
  4. घनी अंधेरी रात - तमिस्त्रा
  5. जो त्यागने योग्य हो - त्याज्य
  6. जो किनारे से सटे हुए हो - तटवर्ती
  7. जो किसी कार्य या चिंतन में डूबा हुआ हो - तल्लीन
  8. शीतल, मंद व सुगंधित वायु - त्रिविध वायु
  9. किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला - तटस्थ
  10. जो तर्क के आधार पर ठीक सिद्ध हो - तर्कसंगत
  11. चोरी छिपे और चुंगी शुल्कादि दिए बिना माल लाकर बेचने वाला - तस्कर
  12. ताँबे के रंग के समान लाल रंग - ताम्ररक्त, ताम्रवर्णी
  13. एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली - तानाशाही
  14. तैरने की इच्छा - तितीक्षा
  15. किसानों को ऋण के रूप में दी गई आर्थिक सहायता - तकाबी
  16. वह स्थान जहाँ तोपें और बारूद आदि रखा जाता है - तोपखाना
  17. वह जो बराबर तपस्या करता है - तपस्वी
  18. तैर कर पार होने की इच्छा रखने वाला - तितीर्षु
  19. छुटकारा (त्राण) दिलाने वाला - त्राता
  20. बाणों को रखने का साधन - तरकश/तुणीर
  21. विवाद या गुटबंदी से अलग रहने वाला - तटस्थ/गुटनिरपेक्ष
  22. भगवान बुद्ध के उपदेशों का तीन खंडीय संग्रह - त्रिपिटिक
  23. हर तीसरे महीने होने वाला - त्रैमासिक
  24. जिसे तीनों कालों में होने वाली घटनाएँ दिखायी देती हों - त्रिकालदर्शी
  25. गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम - त्रिवेणी

'थ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जमी हुई गाढ़ी चीज की मोटी तह - थक्का
  2. चौपायों के बाँधने का स्थान - थान
  3. व्यापारियों द्वारा किया जाने वाला व्यापार - थोक व्यापार
  4. कुछ निश्चित लंबाई का कपड़ा - थान
  5. अनावश्यक मांसल और मोटा शरीर - थुलथुल
  6. किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु - थाती/धरोहर/अमानत
  7. पुलिस की बड़ी चौकी - थाना
  8. थाने का प्रधान अधिकारी - थानेदार

'द' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसे दण्ड दिया जा सकता है या दण्डित किया जाना चाहिए - दंडनीय
  2. दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जाने वाली नायिका - दिवाभिसारिका
  3. देखने की इच्छा - दिदृक्षा
  4. व्यक्ति जो अपने ऋण चुकता करने में असमर्थ हो गया हो - दिवालिया
  5. जिसका चित्त किसी एक बात पर स्थिर न हो - दुचित्तता
  6. जिसकी बाहें लंबी हो - दीर्घबाहु
  7. जिसे भेदना या तोड़ना कठिन हो - दुर्भेद्य
  8. नापाक इरादों से की जाने वाली मंत्रणा या साजिश - दुरभिसंधि
  9. पुत्री का पुत्र - दौहित्र
  10. जिसे देवता भी पूजते हैं - देवाराध्य
  11. वह जो अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहे - दृढ़प्रतिज्ञ
  12. जिसके पेट में माँ ने रस्सी बांध दी थी - दामोदर
  13. पुत्री की पुत्री - दौहित्री
  14. काला पानी की सजा पाया हुआ कैदी - दामुल कैदी
  15. जिसके दोनों ओर जल हो - दोआब
  16. पति के प्रेम से वंचित स्त्री - दुर्भगा
  17. जिसका नाप करना कठिन हो - दुष्परिमेय
  18. गोद लिया हुआ पुत्र - दत्तक
  19. जहाँ जाना कठिन हो - दुर्गम
  20. दस वर्षों का समय - दशक
  21. पति-पत्नी का युग्म - दम्पति
  22. जंगल में लगने वाली आग - दावाग्नि/दावानल
  23. जिसे पार करना कठिन हो - दुस्तर
  24. जिसका दमन करना कठिन हो - दुर्दम्य/दुर्दम
  25. दूर की बात सोचने वाला - दूरदर्शी
  26. जो दिया जा सके - देय
  27. जिसको लाँघना कठिन हो - दुर्लंघ्य
  28. दैव (भाग्य) या प्रारब्ध संबंधी बातें जानने वाला - दैवज्ञ
  29. जो दर्शनशास्त्र का ज्ञाता हो - दार्शनिक
  30. विवाह के पश्चात वधू का ससुराल में दूसरी बार आना - द्विरागमन
  31. प्रतिदिन होने वाला - दैनिक
  32. जिसको रोकना या निवारण करना कठिन हो - दुर्निवार/दुर्निवार्य
  33. विष्णु का सारथी - दारूक
  34. अपराध और दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला ग्रन्थ - दंडसंहिता
  35. जिसका मुख दक्षिण की ओर हो - दक्षिणाभिमुख
  36. किसी काम को चित्त लगाकर करने वाला - दत्तचित्त
  37. दो बार जन्म लेने वाला - द्विज
  38. जो दो भिन्न भाषियों के बीच अनुवाद कर बात करवाए - दुभाषिया
  39. जो कठिनाई से मिलता है - दुर्लभ
  40. बुरे आचरण/चरित्र वाला - दुश्चरित्र
  41. जिसके दस मुख (आनन) हों - दशानन
  42. जिस पर दिनांक (तारीख का अंक) लगाया गया हो - दिनांकित
  43. दुःख देने वाला - दुःखद
  44. राजा द्रुपद की पुत्री - द्रौपदी
  45. जिस किसी ने डसा हो - दंशित
  46. जिस पर विजय पाना कठिन हो - दुर्जेय
  47. जिसकी समझ या जिसका बोध कठिनाई से हो सके - दुर्बोध
  48. ऐसा अकाल कि भिक्षा देना/लेना भी कठिन हो - दुर्भिक्ष
  49. वह व्यक्ति जो क्रेता और विक्रेता के बीच सौदा कराता है - दलाल
  50. अनुचित बात के लिए आग्रह - दुराग्रह
  51. जिसे करना बहुत कठिन हो - दुष्कर
  52. अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला - देशद्रोही
  53. द्रुत (तीव्र) गति से जाने वाला - दु्रतगामी
  54. जिसका समाधान या उपचार करना कठिन है - दुःसाध्य
  55. जिसमें दो रंग हो - दुरंगा
  56. जो द्वार की रक्षा करता है - द्वारपाल

'ध' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. धार्मिक सिद्धान्तों के अनुसार आचरण करने वाला - धर्मात्मा
  2. धारण करने वाला - धारक
  3. धनुष धारण करने वाला - धनुर्धर
  4. ध्यान करने योग्य या लक्ष्य करने वाला - ध्येय
  5. शूरवीर किन्तु अभिमानी नायक - धीरोद्धात
  6. शूरवीर किन्तु क्रीड़ाप्रिय नायक - धीरललित
  7. जिस पर धारियाँ बनी हों - धारीदार
  8. ध्यान या विचार करने वाला - ध्याता
  9. जिसे धर्म में निष्ठा हो - धर्मनिष्ठ
  10. जो धन देता हो - धनद/कुबेर
  11. थन से निकला हुआ दूध - धारोषण
  12. धन की इच्छा रखने वाला - धनेच्छु
  13. यात्रियों के लिए धर्मार्थ बना हुआ घर - धर्मशाला
  14. धुरी को धारण करने वाला अर्थात् आधारभूत कार्यों में प्रवीण - धुरंधर
  15. धारा के रूप में नियोजित क्रम से आगे बढ़ने वाला - धारावाहिक
  16. कृपा आदि के बदले में कृतज्ञता सूचक शब्द - धन्यवाद
  17. मछली पकड़ने या बेचने वाली विशेष जाति - धीवर/मछुआरा
  18. हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा - धुंध
  19. धारण करने वाला - धारक

'न' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जो तेजहीन हो - निस्तेज
  2. जो एक अक्षर भी न जानता हो - निरक्षर
  3. जो निंदा के योग्य हो - निन्दनीय
  4. जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो - निस्वार्थ
  5. जो उत्तर न दे सके - निरूत्तर
  6. जो न्याय जानता हो - नैयायिक
  7. दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा - नैऋर्त्य
  8. जो कामना रहित हो/जिसे फल की इच्छा न हो - निष्काम
  9. जो चिंता से रहित हो - निशि्ंचत
  10. जो सत्व, रज और तम तीनों गुणों से परे हैं - निर्गुण
  11. जो ईश्वर पर विश्वास नहीं करता - नास्तिक
  12. जो अभी अभी उत्पन्न हुआ हो - नवजात/सद्यःजात
  13. जो नृत्य करता है - नर्तक/नृत्यकार
  14. जो नीचे लिखा गया है - निम्नलिखित
  15. जिसकी उपमा न दी जा सके - निरुपम
  16. जिसकी नाक कट गई हो - नकटा
  17. जिसकी सहायता करने वाला कोई न हो - निस्सहाय
  18. जो नीति के अनुकूल हो - नैतिक
  19. जो जब प्रकार की चिंताओं से रहित हो - नियंता
  20. जिसका कोई रूपाकार न हो - निराकार
  21. नाक से रक्त बहने का रोग - नकसीर
  22. नायिका के नख से शिख तक के अंगों का सौन्दर्य वर्णन - नखशिख वर्णन
  23. इन्द्र का बाग - नन्दन
  24. विष्णु की तलवार - नन्दक
  25. जिसका निषेध किया गया हो - निषिद्ध
  26. बिना पलक झपकाए हुए - निर्निमेष
  27. माँस रहित भोजन - निरामिष
  28. नभ में विचरण करने वाला - नभचर/खेचर
  29. किसी के साथ संबंध न रखने वाला - निःसंग
  30. जिसे कोई आकांक्षा न हो - निःस्पृह
  31. जिस पर किसी प्रकार का अकुंश न हो - निरंकुश
  32. कुबेर का पुत्र - नलकूबर
  33. वह पुरुष जिसके कोई संतान न हो - निस्संतान
  34. जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक
  35. जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो - नवोढ़ा
  36. जिसमें कोई प्रयोजन न हो - निष्प्रयोजन
  37. रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान - नेपथ्य
  38. अर्द्धरात्रि का समय - निशीथ
  39. शासकीय अधिकारियों का शासन - नौकरशाही
  40. निर्वाचन में अपना मत देने वाला - निर्वाचक
  41. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश - न्यायमूर्ति
  42. आजीवन ब्रहमचर्य का व्रत लेने वाला - नैष्ठिक
  43. जो अति (बहुत) लघु (छोटा) नहीं है - नातिलघु
  44. जो अति (बहुत) दीर्घ (बड़ा) नहीं है - नीतिदीर्घ
  45. कहीं से नया-नया आया हुआ - नवागन्तुक
  46. ईश्वर के द्वारा पहले से तय, जो होकर रहे - नियति
  47. नियमों के संग्रह की पुस्तिका - नियमावली
  48. जिसकी कोई संतान न हो - निःसंतान
  49. जिसे आशा न रह गयी हो - निराश
  50. वह जो समझ बैठा है कि संसार में किसी वस्तु के बेहतर होने की कोई आशा नहीं है - निराशावादी
  51. जिस पर किसी प्रकार शुल्क न लगता हो - निःशुल्क
  52. जिसमें शब्द न हो रहा हो - निःशब्द
  53. जिसके ह्नदय में ममता नहीं है - निर्मम
  54. जिसकी जड़ या आधार का पता न हो - निर्मूल
  55. एक देश से दूसरे देश में माल भेजना - निर्यात

'प' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. गाँव की वह सभा जिसमें पंच लोग झगड़ों का निपटारा करते हैं - पंचायत
  2. जो पढ़ने में रोचक लगे - पठनीय
  3. जिसका या जिसके साथ परिचय हो चुका हो - परिचित
  4. वह स्त्री जिसको पति ने त्याग दिया हो - परित्यक्ता
  5. पूर्ण रूप से पका या पचा हुआ - परिपक्व
  6. परपुरुष से प्रेम करने वाली - परकीया
  7. अगुआ बनकर मार्ग दिखाने वाला - पथ-प्रर्दशक
  8. जो निगाह से परे हो - परोक्ष
  9. दूसरों का उपकार करने वाला - परोपकारी
  10. दूसरों को उपदेश देने वाला - परोपदेशक
  11. जो पदों अर्थात् काव्य के रूप में हो - पद्य
  12. जो किसी दूसरे के आश्रय में रहता हो - पराश्रित
  13. परलोक से संबंधित - पारलौकिक
  14. किए हुए परिश्रम के बदले में मिलने वाला धन - पारिश्रमिक
  15. पृथ्वी से संबंधित या मिट्टी का बना हुआ - पार्थिव
  16. भलीभाँति पोषित या पक्का किया हुआ - परिपुष्ट
  17. जो तोला मापा जा सके - परिमेय
  18. पखवारे में एक बार होने वाला - पाक्षिक
  19. पचाने की क्रिया करने वाला - पाचक
  20. किसी स्त्री को पत्नी रूप में ग्रहण करने के साथ उसका हाथ पकड़ना - पाणिग्रहण
  21. पांचाल प्रदेश की राजकुमारी - पांचाली
  22. पुस्तक या लेखक की हस्तलिखित प्रति - पाण्डुलिपि
  23. जिसे पानी या किसी और वस्तु को पीने की प्यास हो - पिपासु
  24. एक बार कही बात को दुहराते रहना - पिष्टपेषण
  25. किसी बड़े आदमी के निधन की वार्षिक तिथि - पुण्यतिथि
  26. जिसके चित्त में पाप करने की भावना रहती है - पापचेता
  27. जिसमें इस पार से उस पार की वस्तुएँ दिखायी देती हों - पारदर्शक
  28. जिसकी कामना पूरी हो गयी हो - पूर्णकाम
  29. किसी टूटी-फूटी वस्तु का फिर से निर्माण - पुनर्निर्माण
  30. किसी प्रश्नपत्र के लिए निर्धारित कुल अंक - पूर्णांक
  31. पशुओं का सा या पशुओं के आचरण जैसा - पाशविक
  32. अपने पिता की हर तरह सेवा करने वाला - पितृभक्त
  33. पुत्र का पुत्र - पौत्र
  34. पु़त्र की पुत्री - पौत्री
  35. प्रकाश में लाये जाने योग्य - प्रकाश्य
  36. अपने बेटे की पत्नी - पुत्रवधु
  37. जिसका पूजन करना उचित और कर्तव्य हो - पूजनीय
  38. वह जो दूसरों द्वारा लगाये गये अभियोग का उत्तर दे - प्रतिवादी
  39. जो आँखों के सामने (स्पषृ)हो - प्रत्यक्ष
  40. जो कहीं जाकर लौट आया हो - प्रत्यागत
  41. दिन का पहला भाग सबेरे से दोपहर तक - पूर्वाह्न
  42. ऐसा पदार्थ जो पीने योग्य हो - पेय
  43. जो अपने पैरों से चल रहा हो - पैदल
  44. जिसको प्रतारणा (ठगी) की गयी हो - प्रताड़ित
  45. किसी स्थल से परिवर्तित होकर आई ध्वनि - प्रतिध्वनि
  46. जिसका प्रचार हुआ या किया गया हो - प्रचारित
  47. किसी के उत्तर में जो ठीक समय पर उत्पन्न हो - प्रत्युत्पन्न
  48. व्यक्ति जो ठीक समय पर जुरंत किसी बाज या युक्ति को सोच ले - प्रत्युत्पन्नमति
  49. वह स्थान जहाँ नाना वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाता है - प्रदर्शली
  50. दूसरे या विरोधी पक्ष में रहने वाला - प्रतिपक्षी
  51. प्रयोग में लाने योग्य - प्रयोजनीय
  52. जो अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश में वास करता हो - प्रवासी
  53. उत्तर द्वारा खण्डन करके कहा हुआ - प्रत्युक्त
  54. किसी देश के मंत्रियों में सबसे बडा़ - प्रधानमंत्री
  55. जो प्रमाण से सिद्ध हो सके - प्रमेय
  56. नाटक का एक हास्य रस प्रधान भेद - प्रहसन
  57. प्रकृत से उद्भूत या प्रकृति में होने वाला - प्राकृतिक
  58. क्रमबद्ध इतिहास लिखने के पहले के काल का - प्रागैतिहासिक
  59. प्रश्न के रूप् में पूछे जाने योग्य - प्रषृव्य
  60. स्त्री जिसने बच्चा जना हो - प्रसूता
  61. देखने में प्रिय लगने वाला - प्रियदर्शी
  62. अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली स्त्री - पतिव्रता
  63. रात्रि का प्रथम प्रहर - प्रदोष
  64. मार्ग के लिए नाश्ता - पाथेय
  65. प्राण (श्वास-प्रश्वास) की गति का क्रमशःदमन - प्राणायाम
  66. किये हुए पाप का दंडस्वरूप फल भोग - प्रायश्चित
  67. प्रार्थना करने वाला व्यक्ति - प्रार्थी
  68. पंडितों में पंडित - पंडितरा
  69. जो पिंड से जन्म लेता है - पिंडज
  70. जो उक्ति बारबार कही जाए - पुनरुक्ति
  71. जो प्रशंसा योग्य हो - प्रशंसनीय
  72. शरीर के एक पार्श्व का लकवा - पक्षाघात
  73. अपने पद से हटाया हुआ - पदच्युत
  74. जिसमें पाँच कोने हों - पंचकोण
  75. पिता के पिता का पिता - प्रपितामह
  76. किसी का प्रतिनिधित्व करने वाला - प्रतिनिधि
  77. वह शासन प्रणाली जिसमें जनसाधारण का शासन हो - प्रजातंत्र
  78. पूर्व दिशा - प्राची
  79. जो भोजन रोगी के लिए उचित हो - पथ्य
  80. जो शरीर से ह्नष्टपुष्ट हो - पेशल
  81. जो सदा बदलता है - परिवर्तनशील
  82. एक कल्पित पत्थर जो लोहे को सोना बना दे - पारस
  83. शिव के गण - प्रमथ
  84. जो दूसरे का श्री सौभाग्य देखकर दुखी होता है - परश्रीकातर
  85. पिता से प्राप्त की हुई सम्पत्ति - पैतृक सम्पत्ति
  86. प्राण देने वाली औषधि - प्राणदा
  87. पश्चिम दिशा - प्रतीची
  88. घूमते-िंफरते रहने वाला संन्यासी - परिव्राजक
  89. जिसका पति परदेश गया हुआ हो - प्रोषित पतिका
  90. शिव का धनुष - पिनाक
  91. जो पिता की हत्या करे - पितृहंता
  92. जो पत्नि की हत्या करे - पत्नीहंता
  93. विष्णु का शंख - पांचजन्य
  94. प्राचीन इतिहास का ज्ञाता - पुरातत्ववेत्ता
  95. मनुष्य के पुरुषार्थ द्वारा रचा गया - पौरुषेय
  96. कुबेर का विमान - पुष्पक
  97. प्रिय बोलने वाली स्त्री - प्रियवंदा

'फ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. फलने वाला या फल (ठीक परिणाम) देने वाला - फलदायी
  2. घूमफिरकर सौदा बेचने वाला - फेरीवाला
  3. जिस कागज पर मानचित्र, विवरण या कोष्ठक अंकित हो - फलक
  4. वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते है - फूलदान
  5. जुआ खेलने का स्थान - फड़
  6. फल को इस प्रकार रखना कि गलने सड़ने न पाये - फल-परिरक्षण
  7. केवल फल खाकर रहने वाला - फलाहारी
  8. व्यर्थ में किया गया व्यय - फिजूलखर्ची/अपव्यय
  9. छत में टाँगने का शीशे का कमल या गिलास, जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों - फानूस

'ब' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जिसे समाज या जाति से बाहर निकाल दिया गया हो - बहिष्कृत
  2. जिसने अनेक विषयों का ज्ञान सुना और स्मरण रख लिया हो - बहुश्रुत
  3. बुद्धि द्वारा ग्रहण किये जाने योग्य - बुद्धिग्राह्म
  4. जिसकी जीविका बुद्धि के काम से चलती हो - बुद्धिजीवी
  5. बहुत-सी भाषाओं को जानने वाला - बहुभाषाविद्
  6. बहुत-सी भाषाओं को बोलने वाला - बहुभाषाभाषी
  7. जो बहुत से विषयों का जानकार हो - बहुज्ञ
  8. यह सिद्धान्त कि देवता वहुत से हैं जिनकी उपासना ही जानी चाहिए - बहुदेववाद
  9. अनेक धंधों से संबंध रखने वाला - बहुधंधी
  10. आधे से अधिक लोगों की मिलकर एक राय - बहुमत
  11. जिसके जोड़ का कोई न हो - बेजोड़
  12. जिसका कोई रोजगार नहीं है - बेरोजगार
  13. सूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का पवित्र समय - ब्रह्ममुहूर्त्त
  14. पानी में लगने वाली आग (समुद्र की आग) - बड़वाग्नि/बड़वानल
  15. खाने की इच्छा - बुभुक्षा
  16. थ्जसको किसी बात की खबर न हो - बेखबर
  17. वह स्थान जहाँ पर बैठकर माल खरीदा और बेचा जाता है - बाजार/हाट
  18. जिसने बहुत कुछ देखा हो - बहुदर्शी
  19. बहुत से रूप धारण करने वाला - बहुरूपिया
  20. वह स्त्री जिसके संतान न हो - बांझ/बंध्या
  21. जिसकी बहुत चर्चा हो रही हो - बहुचर्चित
  22. काफी अधिक कीमत का - बहुमूल्य
  23. जिसे समाज या जाति से बाहर निकाल दिया गया हो - बहिष्कृत
  24. छोटे कद का आदमी - बौना/नाटा
  25. जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके - बोधगम्य
  26. रात का भोजन - ब्यालू/रात्रिभोज

एकल शब्द के उदाहरण

'भ' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. किसी टूट-फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश - भग्नावशेष
  2. भूगर्भ विज्ञान का जानकार - भूगर्भवेत्ता
  3. जो पहले रहा हो (किसी पद पर) - भूतपूर्व
  4. जिसका भोग करना उचित हो - भोग्य
  5. भारत देश से संबंधित या भारत में उत्पन्न - भारतीय
  6. जिसका भजन करना उचित और आवश्यक है - भजनीय
  7. जो भय से घबराया हुआ हो - भयाकुल
  8. जो भविष्य में निश्चित रूप से होने को है - भवितव्य
  9. जो अनेक भाषाओं का ज्ञाता हो - भाषाविद
  10. भूतों का ईश्वर - भूतेश
  11. जिसका ह्नदय भग्न हो - भग्नह्नदय
  12. भविष्य में होने वाला - भावी
  13. भूगोल से संबंधित या भूगोल का - भौगोलिक
  14. दीवार पर बने हुए चित्र - भित्तिचित्र
  15. औषधियों का जानकार - भेषज
  16. प्रातःकाल गाया जाने वाला राग - भैरवी
  17. जो भाग्य का धनी हो - भाग्यवान्
  18. जो भू धारण करता हो - भूधर
  19. भारत और योरोप से संबंधित - भारोपीय
  20. जिसका मन भटका हुआ हो - भ्रांतचित्त
  21. धरती पर चलने वाला जन्तु - भूचर

हिंदी एकल शब्द

'म' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. चुनाव में अपने मत देने की क्रिया - मतदान
  2. मन के दुर्बल होने की स्थिति या भाव - मनोदौर्बल्य
  3. मन के मलिन होने की स्थिति या भाव - मनोमालिन्य
  4. मन और उसकी अवस्थाओं तथा क्रियाओं का अध्ययन करने वाला शास्त्र - मनोविज्ञान
  5. दो विरोधी मार्गों के बीच का मार्ग - मध्यमार्ग
  6. समाज में उच्चवर्ग और निम्नवर्ग के बीच का वर्ग - मध्यवर्ग
  7. किसी विषय में एक का दूसरे या दूसरों से मत न मिलना - मतभेद
  8. मतिमंद होने की अवस्था - मतिमांद्य
  9. जो मद्यपान करने का आदी हो - मद्यप
  10. मन को मोह लेने वाला - मनमोहक
  11. किसी बात के मर्म (गूढ़ रहस्य) को जानने वाला - मर्मज्ञ
  12. जिसके ह्नदय को चोट पहुँची हो - मर्माहत
  13. मांस का भोजन करने वाला - मांसाहारी/सामिष
  14. माया संबंधी या माया के रूप में होने वाला - मायावी
  15. मन के किसी ओर प्रवृत्त होने या उससे हटने की अवस्था - मनोवृत्ति
  16. मन को हर लेने वाला - मनोहर
  17. थोड़ा और नपा-तुला भोजन करने वाला - मिताहारी
  18. झूठ बोलने वाला मनुष्य - मिथ्यावादी
  19. जिसकी आँखें मीन के आकार की तरह सुन्दर हों - मीनाक्षी
  20. जो अपेक्षाकृत कम बोलता हो - मितभाषी
  21. कम या नपा-तुला खर्च करने वाला - मितव्ययी
  22. मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा - मुमुक्षा
  23. जिसे मोक्ष की कामना हो - मुमुक्षु
  24. मर जाने की कामना - मुमूर्षा
  25. जिसे मर जाने की कामना हो - मुमूर्षु
  26. जो खुले हाथों दान/व्यय करता हो - मुक्तहस्त
  27. प्रदेश या राज्य के मन्त्रियों में सबसे बड़ा - मुख्यमुंत्री
  28. वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो - मुद्रास्फीति
  29. मेघ के समान जो गरजता हो - मेघनाद
  30. असाधारण मेधा बुद्धि वाला - मेधावी
  31. जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा
  32. मृग की सी आँखों के समान जिस स्त्री की आँखें हों - मृगनययनी
  33. जिसने मृत्यु को जीत लिया हो - मृत्युंजय
  34. जो मधुर बोलता है - मधुरभाषी
  35. जिसका मन महान हो - महामना
  36. जो मानसम्मान के योग्य हो - माननीय
  37. इन्द्र का सारथी - मातलि
  38. पके हुए अन्न की भिक्षा - मधुकरी
  39. भेड़ का बच्चा - मेमना
  40. दो के बीच पड़कर फैसला कराने वाला - मध्यस्थ
  41. सुख और दुःख समान रहने वाला - मनस्वी
  42. एक महीने में होने वाला - मासिक
  43. माता की हत्या करने वाला - मातृहंता/मातृघाती
  44. जहाँ केवल रेत ही रेत हो - मरुस्थल
  45. मठों की व्यवस्था करने वाला - मठाधीश
  46. जिसमें अपार जलराशि हो - मिहोदधि
  47. जो रचना किसी व्यक्ति की अपनी स्वयं की हो एवं नई हो - मौलिक

ekal shabd

'य' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जैसा पहले था वैसा ही - यथापूर्व
  2. वह शास्त्र जिसमें यन्त्रों के बनाने, चलाने और सुधारने का विवेचन होता है -यान्त्रिकी
  3. जो कोई वस्तु या भिक्षा माँगता हो - याचक
  4. यज्ञ करने और कराने वाला व्यक्ति - याज्ञिक
  5. जहाँ तक और जितना संभव हो - यथासंभव
  6. जहाँ तक और जितना सध सके - यथासाध्य
  7. जैसी विधि निर्धारित हो उसी के अनुसार - यथाविधि
  8. जैसे किसी की शक्ति हो उसी के अनुसार - यथाशक्ति
  9. जैसा उचित हो वैसा - यथोचित
  10. युद्ध करने की प्रबल इच्छा - युयुत्सा
  11. युद्ध करने की प्रच्छा करने वाला - युयुत्सु
  12. अपने युग का बहुत बडा़ व्यक्ति - युगपुरुष
  13. समुद्री जहाज जिस पर से सैनिक युद्ध करते है - युद्धपोत
  14. इधर-उधर घूमते रहने वाला - यायावर
  15. जो नए युग का प्रर्वतन करे - युग प्रर्वतक
  16. यश वाला - यशस्वी
  17. राजगदी का उत्तराधिकारी/सबसे वडा़ राजकुमार - युवराज
  18. युवा या युवती होने की अवस्था - यौवन
  19. यात्रा करने वाला - यात्री
  20. यश देने वाली - यशोदा
  21. नए युग या प्रवृत्ति का निर्माण करने वाला - युग निर्माता
  22. रंगमंच के पीछे का पर्दा - यवनिका
  23. युद्ध में स्थिर रहने वाला - युधिष्ठिर
  24. जब तक जीवन रहे - यावज्जीवन/जीवनपर्यन्त
  25. यज्ञस्थल पर स्थापित किया जाने वाला खंभा - यूप
  26. इंद्रियों को नियंत्रित रखना - यम

वाक्यांशों के लिए एक शब्द

'र' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. वह उँचा उठा हुआ स्थान जहाँ पर पात्र अभिनय करते हैं - रंगमंच
  2. राज्य द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित होने वाला पत्र - राजपत्र
  3. जिसकी सूचना राजपत्र में दी गई हो - राजपत्रित
  4. वह धन जो आधिकारिक रूप से राज्य को मिलता हो - राजस्व
  5. जिसकी रक्षा करना उचित या आवश्यक हो - रक्षणीय
  6. बड़े-बड़े खम्भों में लोहे के रस्से बाँधकर बनाया गया मार्ग - रज्जूमार्ग
  7. पुलिस या सेना में नया भरती जवान - रंगरूट
  8. रक्त के दबाव का मात्रक/अनुपात के घट-बढ़ जाने का रोग - रक्तचाप
  9. रक्त से रँगा या लथपथ - रक्तरंजित
  10. राजा या राजा के प्रति किया जाने वाला विद्रोह - राजद्रोह
  11. रोष से भरा हुआ - रुष्ट
  12. जिसके रोंगटे खड़े हो गये हों - रोमांचित
  13. पूर्णिमा की रात - राका
  14. किसी राष्ट्र का सबसे बड़ा राज्याधिकारी - राष्ट्रपति
  15. उत्तराधिकार में मिली जायदाद - रिक्थ
  16. साहित्य, कला, काव्य सौंदर्य का प्रेमी - रसिक
  17. रात को दिखाई न देने वाला रोग - रतौंधी
  18. जहाँ बैठकर नाटक देखा जाता है - रंगशाला
  19. जिसे देखकर रोमांचित हो जाएँ - रोमांचकारी
  20. जिसके नीचे रेखाएँ लगाई गई हों - रेखांकित
  21. युद्ध में बड़ी कुशलता के साथ लड़ने वाला - रण बाँकुरा

'ल' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ हो - लौहपुरुष
  2. लोक में प्रचलित वस्तुओं से अधिकतर बढ़कर - लोकोत्तर
  3. बच्चों को थपकी देते हुए सुलाने का गीत - लोरी
  4. इस लोक से संबंध रखने वाला - लौकिक
  5. कुछ लाभ पाने की चाह - लिप्सा
  6. आय-व्यय लेन-देन को लेखा करने वाला - लेखाकार/लेखापाल
  7. लम्बे या मोटे उदर वाला - लम्बोदर
  8. वह व्यक्ति जो लकड़ियाँ काटकर अपना रोजगार चलाता है - लकड़हारा
  9. जो काई जवाब न दे सके - लाजवाब
  10. वह शासन प्रणाली जो लोक द्वारा, लोक के लिए निश्चित होती है - लोकतंत्र
  11. रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य - लोमहर्षक
  12. प्रतिष्ठा प्राप्त व्यक्ति - लब्ध प्रतिष्ठ
  13. लोक में प्रचलित गीत - लोकगीत
  14. अगस्त्य ऋषि की पत्नी - लोपामुद्रा
  15. जिसके पास लाख रुपए की सम्पत्ति हो - लखपति
  16. लोभी स्वभाव वाला - लुब्ध/लोभी

'व' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. वह स्त्री या मादा पशु जो संतान उत्पन्न करने में असफल हो - वंध्या
  2. वसंत पंचमी के दिन मनाया जाने वाला उत्सव - वसंतोत्सव
  3. कन्या जिसके विवाह कर देने का वचन दे दिया गया हो - वागदत्ता
  4. कन्या का विवाह कर देने का वचन देने की रस्म - वाग्दान
  5. जो वर्णन करने के परे या जिसका वर्णन करना असंभव हो - वर्णनातीत
  6. जो बढ़ रहा हो - वर्द्धमान
  7. उस वंश में उत्पन्न व्यक्ति - वंशज
  8. वज्र रहता है हाथ में जिसके - वज्रपाणि
  9. बचपन और जवानी की उम्र के बीच की संधि - वयःसंधि
  10. जो निरन्तर कई वर्षों से चलता रहे या होता रहे - वर्षानुवर्ष
  11. वह जो किसी के विरुद्ध वाद पेश करे - वादी
  12. वर्ष में एक बार होने वाला - वार्षिक
  13. प्रतिवर्ष दी जाने वाली वृत्ति या अनुदान - वार्षिकी
  14. जिसका कोई अंग बेकार हो गया हो - विकलांग
  15. जो व्यर्थ की और बहुत बातें करता है - वाचाल
  16. ऐसी व्यवस्था करना कि बाहर के तापमान का प्रभाव भीतर न पड़े - वातानुकूलन
  17. वस्तुओं की बिक्री करने वाला - विक्रेता
  18. जिसे जीत लिया गया हो - विजित
  19. जिसकी जानकारी बहुत अधिक हो - विज्ञ
  20. लोगों की जानकारी के लिए पत्रों आदि में प्रकाशित बात या सूचना - विज्ञापन
  21. एक से अधिक बातों में से कोई एक - विकल्प
  22. जिसमें कोई विकार या परिवर्तन नहीं होता - विकारी
  23. वह पुरुष जिसकी पत्नी मर गयी हो - विधुर
  24. कानून का रूप देने के लिए प्रस्तुत किया गया प्रस्ताव या यसौदा - विधेयक
  25. एक वस्तु लेकर उसके बदले में दूसरी वस्तु देना - विनियम
  26. जिसको पत्नी का साथ न हो - विपत्नीक
  27. वह स़़्त्री जो विद्वान हो - विदुषी
  28. वह स्त्री जिसका पति मर गया हो - विधवा
  29. विरोध करने वाला या विरुद्ध पड़ने वाला - विरोधी
  30. किसी पदार्थ या राज्य का दूसरे पदार्थ या राज्य में मिल जाना - विलय
  31. भले-बुरे की पहचान करने वाला - विवके
  32. योग या मिलन न होने की अवस्था - वियोग
  33. अनुरक्ति न रहने की अवस्था या भाव - विरक्ति
  34. जिस पर विश्वास किया जा सकता हो - विश्वसनीय
  35. जिसका विश्वास किया जाये - विश्वस्त
  36. वीणा है जिसके हाथ में वह देवी - वीणापाणि
  37. जो किसी विशेष का विशेष ज्ञान रखता हो - विशेषज्ञ
  38. किसी वस्तु या विषय के अंगों को अलग-अलग करके देखना - विश्लेषण
  39. जो विधि की दृष्टि से ठीक हो - वैध
  40. व्याकरण का ज्ञाता - वैयाकरण
  41. विष्णु संबंधी या उस सम्प्रदाय के नियमों पर चलने वाला - वैष्णव
  42. ज्ञान संबंधी या विज्ञान का विद्वान् - वैज्ञानिक
  43. विदेश का या विदेश में होने वाला - वैदेशिक
  44. वीर पुत्रों को जन्म देने वाली - वीर प्रसूता
  45. जो वंदना करने योग्य हो - वंदनीय
  46. बात करने में चतुर - वाक्पटु
  47. पर-स्त्री से अनुचित संबंध रखने वाला - व्यभिचारी
  48. वह जो किसी विषय की व्याख्या करके पढ़ाता है - व्याख्याता
  49. जो अपने धर्म के विपरीत आचरण करता है - विधर्मी
  50. जो विश्वभर का बंधु है - विश्वबंधु
  51. जो विषयों में आसक्त है - विषयासक्त
  52. जो विषय विचार में आ सकता है - विचारगम्य
  53. जो कोई वस्तु वहन करता है - वाहक
  54. पश्चिम और उत्तर के बीच की दिशा - वायव्य
  55. बिजली की तरह तीव्र वेग वाला - विद्युतवेग
  56. बिजली की तरह कान्ति वाला - विद्युत्प्रभ
  57. जिसमें किसी प्रकार का विकार हो - विकृत
  58. प्रतिकूल पक्ष का - विपक्षी
  59. विधि के द्वारा प्रदान किया हुआ - विधि प्रदत्त
  60. वासुदेव के पिता - वसुदेव
  61. जिसकी कही बात पूरी तरह घटे - वाक्सिद्ध
  62. जो वर्णन करने के परे या जिसका वर्णन करना असंभव हो - वर्णनातीत
  63. जिसके विषय में विवाद हो - विवादास्पद
  64. इन्द्र का महल - वैजयंत
  65. बहुत ही कठोर और बड़ा आघात - वज्राघात
  66. प्रशंसा के बहाने निंदा करना - व्याज स्तुति
  67. जो बढ़ रहा हो - वर्द्धमान

'श' व 'ष' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. जहाँ से शब्द होता हो वहीं पर बाण से मारने वाला - शब्दवेधी/शब्दभेदी
  2. सोने का स्थान या कमरा - शयनागार
  3. शरण में आया हुआ - शरणागत
  4. सौ वर्ष की अवधि या समय - शताब्दी
  5. शत्रुओं को मार डालने वाला - शत्रुघ्न
  6. वह जो शक्ति या देवी की उपासना करता है - शाक्त
  7. जिसे शास्त्रों की अच्छी जानकारी हो - शास्त्रज्ञ/शास्त्र
  8. आदरपूर्वक सिर पर धारण करने या स्वीकार करने योग्य - शिरोधार्य
  9. वह जो किसी की या किसी स्थान में शरण चाहता हो - शरणार्थी
  10. वह जो केवल अन्न, फल, शाक, सब्जी खाता हो - शाकाहारी
  11. शिशु संबंधी या शिशुआें की अवस्था से संबंधित - शैशव
  12. शव जलाने का निर्धारित स्थान - श्मशान
  13. विष्णु का धनुष - शांर्ग
  14. चांद्रमास का वह पक्ष जब शाम से ही चन्द्रमा के दर्शन होने लगते हैं - शुक्लपक्ष
  15. वह जो शिव संबंधी या शिव संप्रदाय के नियमों का पालन करता हो - शैव
  16. सौ में सौ - शतप्रतिशत
  17. जिस शब्द के एक से अधिक अर्थ हो - श्लिष्ट/श्लेष
  18. जो सदा से चला आ रहा हो और आगे भी सदैव रहे - शाश्वत
  19. झूँठी प्रंशसा करना - श्लागा
  20. कागज पर छापी राजकीय विज्ञप्ति जिसमें कोई खास संदर्भ हो - श्वेतपत्र
  21. छह-छह महीने पर होने वाला - षाण्मासिक
  22. स्ंगीत के छह राग - षट्राग
  23. जिसके छह पैर हो (भौंरा) - षट्पद
  24. छह कोनों वाली आकृति - षट्कोण
  25. छह मुँहों वाला - षण्मुख/षडानन
  26. सेलह वर्ष की लड़की - षोडशी

'स' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. दो धाराओं या नदियों के मिलन का स्थान - संगम
  2. वह स्थान जहाँ स्थायी महत्त्व की वस्तुओं का संग्रह हो - संग्रहालय
  3. संचय किया हुआ - संचित
  4. जो दो या अधिक भिन्न तत्वों या जातियों के संसर्ग से उत्पन्न हो - संकर
  5. किसी रोगी द्वारा दूसरों के लगे रोग द्वारा फैलने वाला - संक्रामक
  6. वह जो साँप पकड़कर पालता और तमाशे दिखाता है - सँपेरा
  7. कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य करने कराने का समझौता - संविदा
  8. अलग-अलग अवयवों को एक में जोड़ना - संश्लेषण
  9. जिसके संबंध में संदेह हो - संदिग्ध
  10. जिसने अभी हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो - सद्यःप्रसूता
  11. वह स्त्री जिसका पति जीवित हो - सधवा/सुहागित
  12. जो अपनी पत्नी के साथ हो - सपत्नीक
  13. किसी सत्ता के विरुद्ध अपना सत्य मनवाने के लिए किया गया आन्दोलनात्मक आग्रह - सत्याग्रह
  14. नित्य दीन-दुखियों को भोजन देने की व्यवस्था - सदावर्त
  15. सभ्य होने की अवस्था, गुण या भाव - सभ्यता
  16. उसी समय में होने वाला या रहने वाला - समकालीन
  17. जो सबको समान भाव से समझता देखता हो - समदर्शी
  18. अपने परिवार के सदस्यों के साथ हो - सपरिवार
  19. सात दिनों की अवधि - सप्ताह
  20. चांद्रमास के किसी पक्ष की सातवीं तिथि - सप्तमी
  21. उसी समय में होने वाला या रहने वाला - समसामयिक
  22. मनुष्यों का किसी विशेष विषय पर विचार के लिए मिलन - सम्मेलन
  23. जिसे सारी बातों का ज्ञान हो - सर्वज्ञ
  24. संबंध की दृष्टि से किसी के पुत्र या पुत्री का ससुर - समधी
  25. जिसका समर्थन किया गया हो - समर्थित
  26. जो एक माता के उदर से उत्पन्न हुए हों - सहोदर
  27. जिसका संबंध संसार या संसार के विषयों से हो - सांसारिक
  28. जो सिद्ध या पूरा किया जा सके - साध्य
  29. जो सव्य (बायें) हाथ से भी काम कर लेता हो - सव्यसाची
  30. पति या पत्नी के पिता का घर - ससुराल
  31. वर्तमान समय या ठीक समय पर होने वाला - सामयिक
  32. मांस से युक्त - सामिष
  33. समूह से संबंधित या समूह द्वारा होने वाला - सामूहिक
  34. जो अक्षरों को पढ़ना-लिखना जानता हो - साक्षर
  35. खली-कराई में सानकर दिया जाने वाला चारा - सानी
  36. जो अवधानपूर्वक कोई काम करता हो - सावधान
  37. साहित्य से संबंधित - साहित्यिक
  38. जिसका गला या गले का स्वर अच्छा हो - सुकंठ
  39. सर्वसाधारण से संबंधित - सार्वजनिक
  40. सब भूमि या सब देशों में होने वाला - सार्वभौम
  41. चोरी के लिए मकान की दीवार में किया गया बड़ा-सा छेद - सेंध
  42. सुजन होने की अवस्था, गुण या भाव - सौजन्य
  43. स्त्री का सा या स्त्री के वश में रहने वाला - स्त्रैण
  44. जो सुख देता हो - सुखद
  45. सौर जगत् का सबसे बड़ा ग्रह, जिसकी अन्य ग्रह परिक्रमा करते हैं - सूर्य
  46. जिसने अस्थायी रूप से किसी का स्थान ग्रहण किया हो - स्थानापन्न
  47. जो एक जगह से दूसरी जगह न ले जाया जा सके - स्थावर
  48. किसी काम में दूसरे से आगे बढ़ जाने की इच्छा - स्पर्द्धा
  49. जो एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर भेज दिया गया हो - स्थानान्तरित
  50. जिसमें स्नान किया जा सके - स्नानीय
  51. जो स्वेच्छा से किसी सेवा कार्य में लगता हो - स्वयंसेवक
  52. जो स्वर्ग सिधार गया हो - स्वर्गीय
  53. जो किसी के अधीन या पराधीन न हो - स्वाधीन
  54. जो स्मरण रखे जाने योग्य हो - स्मरणीय
  55. जो आप से आप उत्पन्न हुआ हो - स्वयंभू
  56. जिसके नख सूप के समान हो - सूर्पणखा
  57. समान रूप से ठंडा और गर्म - समशीतोष्ण
  58. जो सदा से चला आ रहा है - सनातन
  59. जो सब काम अपने भरोसे करता हो - स्वावलंबी
  60. जो स्वास्थ्य को अच्छा करे - स्वास्थ्यकर
  61. जो सदा (प्रत्येक युग में) रहने वाला है - सनातन/नित्य
  62. जो समान उम्र का हो - समवयस्क/हमउम्र
  63. जो काम करने में आसान हो - सुकर
  64. जो संविधान के अनुरूप है - संवैधानिक
  65. वह स्वयं भोजन पकाकर खाता हो - स्वयंपाकी
  66. जो किसी सभा का सदस्य हो - सभासद
  67. जो नाटक का सूत्र धारण (संचालन) करता है - सूत्रधार
  68. जो सरलता से बोध्य हो - सुबोध
  69. जो सोया हुआ है - सुषुप्त
  70. जो संगीत जानता है - संगीतज्ञ
  71. जिसकी गर्दन सुन्दर हो - सुग्रीव
  72. विष्णु का चक्र - सुदर्शन
  73. बालुकामय नदी या सागर का किनारा - सैकत
  74. जो आसानी से पचता हो - सुपाच्य
  75. सहन करना जिसका स्वभाव है - सहनशील
  76. सद्यः स्नाता (स्त्री)
  77. प्राणों पर संकट लाने वाला - सांघातिक
  78. जिसका कोई आकार हो - साकार
  79. अपने ही पति से अनुराग रखने वाली स्त्री - स्वकीया
  80. जिसने अभी-अभी स्नान किया हो - सद्यः स्नात (पुरुष)
  81. सब कालों में होने वाला - सार्वकालिक
  82. जिसके लोचन सुन्दर हों - सुलोचन (पुरुष), सुलोचना (स्त्री)
  83. वह सिद्धान्त जिसमें भूमि पर समाज का नियंत्रण हो - समाजवाद
  84. एक सप्ताह में होने वाला - साप्ताहिक
  85. सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबंद्ध - सारस्वत
  86. सौ वस्तुओं का संग्रह/सौ का समूह - सैकड़ा/शतक
  87. सब कुछ पाने वाला - सर्वलब्ध
  88. स्त्री के वश में होने वाला - स्त्रोता/स्त्रोग

'ह' से शुरू होने वाले एकल शब्द

  1. सेना का वह भाग जो सबसे आगे रहता है - हरावल
  2. किसी व्यक्ति द्वारा हलफ़ के साथ लिखा हुआ न्यायालय में प्रस्तुत पत्र - हलफनामा
  3. दूसरों को जान से मार डालने वाला - हत्यारा
  4. वह जिसके पास संपत्ति या अधिकार सौंपा गया हो - हस्तांतरित
  5. जिसे देखकर लोग मजाक उड़ाएँ - हास्यास्पद
  6. भला या हित चाहने वाला - हितैषी
  7. जो हाथ से लिखा गया हो - हस्तलिखित
  8. जो बात ह्नदय को आकृष्ट करे - ह्नदयावर्जक
  9. हवन से संबंधित सामग्री - हवि
  10. जिसे देख सुनकर ह्नदय फटता हो - ह्नदयविदारक
  11. हाथी की पीठ पर रखी जाने वाली चौकी - हौदा
  12. हाथ से कार्य करने का कौशल - हस्तलाघव
  13. यज्ञ के लिए निर्धारित अग्नि - होमाग्नि
  14. मन को क्षुब्द या चंचल करने वाला - ह्नदय प्रमार्थी
यह भी पढ़ें:-

समास किसे कहते है? परिभाषा एवं उदहारण
उपसर्ग किसे कहते है परिभाषा, भेद/प्रकार एवं उदाहरण सहित

आज की इस पोस्ट में हिंदी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण टॉपिक 'वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द' से सम्बंधित जितने भी एकल शब्द थे उन सभी को शामिल किया गया है। इसमें वाक्यांश के लिए एक शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द quiz, वाक्य के लिए एक शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए, वाक्यांश के लिए एक शब्द pdf download, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द in hindi, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 500, vakya vichar in marathi, जो पुरुष अभिनय करें वाक्यांश के लिए एक शब्द, vakya vichar meaning in english, जो पुरुष अभिनय करे वाक्यांश के लिए एक शब्द, vakya vichar class, एक शब्द के अनेक अर्थ इन हिंदी, vakya vichar ke bhed, जो सबका प्रिय हो का एक शब्द आदि को शामिल किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

mmmm

Ads Area